
नासिक कुंभ (2027) की तैयारियों को लेकर प्रशासन और अखाड़ा परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में कुंभ से जुड़े प्रशासनिक अधिकारी और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के प्रमुख पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ रविंद्र पुरी, महामंत्री महंत हरी गिरी तथा 13 अखाड़ों के संत-महंत उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर 2027 में होने वाले नासिक कुंभ मेला को दिव्य, भव्य और सुरक्षित बनाने के लिए व्यापक तैयारियों पर चर्चा की।
प्रशासन और अखाड़ा परिषद के बीच समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार बैठकें आयोजित की जा रही हैं, ताकि करोड़ों श्रद्धालुओं के आगमन को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं सुचारु रूप से की जा सकें।
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्री महंत डॉ रविंद्र पुरी ने विश्वास जताया कि इस बार का नासिक कुंभ पहले से अधिक दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा। वहीं कुंभ मेला प्रशासन भी आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय है और तैयारियां तेज़ी से जारी हैं।



