Blog
बैकुंठ चतुर्दशी का सनातन धर्म में अपना महत्व श्री महंत रवींद्र पुरी
बैकुंठ चतुर्दशी का सनातन धर्म में अपना ही विशेष महत्व है – श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज।
बैकुंठ चतुर्दशी हिंदू सनातन धर्म का एक अत्यंत पावन एवं महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व भगवान विष्णु और भगवान शिव के अद्भुत मिलन का प्रतीक है। इसे हरि-हर मिलन के नाम से भी जाना जाता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु ने भगवान शिव की पूजा सहस्र कमल पुष्पों से की थी। यह पर्व हमें सिखाता है कि शिव और विष्णु में कोई भेद नहीं है, दोनों एक ही परम शक्ति के स्वरूप हैं।



