Blog

जीवन में सफलता उन्हीं को मिलती है जो परिस्थितियों से लड़ते हैं श्री महंत डॉ रविंद्रपुरी

जीवन में सफलता उन्हीं लोगों को मिलती है, जो परिस्थितियों के सामने घुटने टेकने के बजाय उन्हें बदलने का साहस रखते हैं।
बहाव के साथ बहना आसान होता है, लेकिन अपनी सोच, हिम्मत और मेहनत के दम पर बहाव की दिशा बदल देना हर किसी के बस की बात नहीं होती।
जो लोग मुश्किलों को देखकर रास्ता बदल लेते हैं, वे मंजिल तक नहीं पहुंच पाते, लेकिन जो मुश्किलों के बीच भी नया रास्ता बनाने का हौसला रखते हैं, इतिहास उन्हीं का नाम याद रखता है।
हर व्यक्ति के जीवन में ऐसे दौर आते हैं, जब परिस्थितियां उसके विरुद्ध होती हैं। रास्ते बंद दिखाई देते हैं, उम्मीदें कमजोर पड़ने लगती हैं और लोग भी साथ छोड़ देते हैं। लेकिन यही वह समय होता है, जब इंसान की असली क्षमता और आत्मविश्वास की परीक्षा होती है।
जो व्यक्ति अपने इरादों को मजबूत रखता है, वह असंभव दिखने वाले काम को भी संभव बना सकता है।
याद रखिए, पहचान भीड़ का हिस्सा बनने से नहीं, बल्कि भीड़ से अलग अपनी राह बनाने से मिलती है। सपने देखने वाले बहुत होते हैं, लेकिन उन्हें पूरा करने के लिए संघर्ष करने वाले ही मंजिल तक पहुंचते हैं।
इसलिए परिस्थितियों के बदलने का इंतजार मत कीजिए, अपने प्रयासों से परिस्थितियों को बदलने का संकल्प लीजिए।
क्योंकि असली हकदार वही होता है, जो हालात के बहाव में बहता नहीं, बल्कि अपने साहस, मेहनत और दृढ़ संकल्प से धाराओं का रुख बदल देता है।
मंजिल उन्हीं को मिलती है, जिनके इरादों में उड़ान और हौसलों में तूफानों से लड़ने की ताकत होती है।

Related Articles

Back to top button