Blog

Uttarakhand UCC Bill Passed: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम पर बरसाए फूल, आतिशबाजी कर मनाया जश्न, तस्वीरें

उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। विधानसभा से निकलने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोगों का अभिवादन किया। इस दौरान लोगों ने उन पर फूलों की वर्षा की। साथ ही पटाखे भी फोड़े।

इसके बाद सीएम धामी का प्रदेश भाजपा कार्यालय में भी गर्मजोशी से स्वागत किया गया। सीएम ने भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भी प्रतिभाग किया तथा सभी का आभार जताया।

­

सीएम ने कहा कि आज उत्तराखंड के लिए विशेष दिन है। मैं विधानसभा के सभी सदस्यों, जनता का आभार व्यक्त करता हूं। उनके समर्थन से ही हम आज ये कानून बना पाए हैं। मैं पीएम मोदी का भी धन्यवाद करना चाहता हूं। ये कानून समानता का है।

ये कानून हम किसी के खिलाफ नहीं लाए, बल्कि उन माताओं बहनों का आत्मबल बढ़ाएगा, जो किसी प्रथा, कुरीति की वजह से प्रताड़ित होती थीं। हमने 12 फरवरी 2022 को इसका संकल्प लिया था। इसे जनता के सामने रखा था

  सीएम धामी ने कहा कि करीब दो साल में आज सात फरवरी को हमने इसे सदन से पास करवाया। देश के अन्य राज्यों से भी हमारी अपेक्षा रहेगी कि वह इस दिशा में आगे बढ़ें।

विधानसभा के बाहर भी कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े बजाए और धामी…धामी के नारे लगाए

Related Articles

Back to top button