Blog

Surajkund Mela 2024 Date: इस दिन से खुलने वाला है देश का सबसे लोकप्रिय मेला, डेट और समय कर लें आज ही याद

Surajkund Mela Start Date: सूरजकुंड मेला 2024 में 2 फरवरी से 18 फरवरी तक चलेगा। इस लेख में हमने समय और तिथि भी बताई है, जिसके जरिए आप अपनी प्लानिंग कर सकते हैं।

सूरजकुंड मेला दुनियाभर के कलाकारों के लिए अपनी संस्कृति और प्रतिभा दिखाने का अद्भुत मंच है। इस मेले में हर साल हर उम्र के पर्यटकों के लिए कई अनोखे आकर्षण लगाए जाते हैं। जिसमें देश के राज्यों से लेकर विदेशों तक की हर एक चीज देखने को मिलती है। बता दें, इस साल दक्षिण एशिया, अफ्रीका और यूरोप के 40 देश शामिल होंगे। साथ ही कई देशों के राजदूत भी अलग-अलग अवसरों पर यहां शिरकत करेंगे।

जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के सूरजकुंड में ये मेला 2 फरवरी से 18 फरवरी तक आयोजित होगा। 37वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशल्पि मेले का उद्घाटन इस बार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी। अगर आप भी जाने का प्लान बना रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं आप यहां कैसे जा सकते हैं, एंट्री टिकट क्या है और यहां क्या-क्या देखने को मिलेगा।

मेला परिसर को गुजराती संस्कृति के साथ सजाया जा रहा है। बता दें, गुजरात को दूसरी बार मेले का थीम स्टेट चुना गया है। गुजरात इससे पहले साल 1997 में मेले का थीम बना था, वहीं पहली बार इस मेले में सांस्कृतिक थीम भी रहेगी।

2024 में, ये आयोजन 2 फरवरी, शुक्रवार से 18 फरवरी, रविवार तक तक चलेगा, जिसमें पारंपरिक लोक नृत्य, संगीत शो और यहां तक कि कठपुतली नाटक का भी यहां आयोजन किया जाएगा। बता दें, ये मेला सुबह 10:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक चलेगा।

कीमत: टिकट की कीमत मांग के अनुसार 100/- से 200/- रुपए तक है।

सप्ताह के दिनों में टिकट की कीमत: INR 120/-

सप्ताहांत के दौरान टिकट की कीमत: INR 180/-

बता दें, टिकट में बदलाव भी हो सकते हैं।

सूरजकुंड अंतर्राष्ट्रीय शिल्प मेले के टिकट सभी ऑनलाइन बुकिंग प्लेटफार्मों और यहां तक कि आयोजन स्थल पर भी आसानी से उपलब्ध हैं। वहीं हर साल समिति अपने पर्यटकों के लिए डिस्काउंट ऑप्शन देती है, जैसे वैलिड आईडी कार्ड के साथ स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए हफ्ते के दिनों में एंट्री टिकट राशि पर 50% की छूट देती है। वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांगों और सैनिकों के लिए प्रवेश टिकट राशि पर 50% की छूट रहती है।

Related Articles

Back to top button