भगवान शंकर आश्रम मंसूरी ने सोमवती अमावस्या पर असहाय गरीब लोगों को राशन

सोमवती अमावस्या पर भगवान शंकर आश्रम ने
22 बेसहारा परिवारों को बाँटा निःशुल्क राशन
*माँ अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत नवंबर माह का राशन वितरित
*मार्च 2020 से निरंतर चल रही है सेवा
मसूरी (देहरादून), 9 नवंबर । उत्तराखंड। देवभूमि उत्तराखण्ड में अवस्थित आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन के तत्त्वावधान में संचालित भगवान शंकर आश्रम द्वारा घोषित माँ अन्नपूर्णा भंडारा कार्ड योजना के अंतर्गत सोमवती अमावस्या के दिन क्षेत्र के अतिनिर्धन और वंचित 22 परिवारों को नवंबर माह का निःशुल्क मासिक घरेलू राशन वितरित किया गया।
ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य में यह वितरण संपन्न हुआ। आश्रम द्वारा यह अभियान मार्च 2020 से संचालित है।
अमावस्या जब सोमवार को पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहते हैं। इस वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या सोमवार को पड़ी, जो हर वर्ष नहीं होता। कल रात इसी अमावस्या पर प्रदोष काल में दीपावली का लक्ष्मी पूजन हुआ और आज प्रातः अमावस्या का स्नान, दान और तर्पण हुआ। सोमवती अमावस्या पर किया गया स्नान, दान और पितरों का तर्पण विशेष फलदायी माना गया है। दान के इसी दिन माँ अन्नपूर्णा के नाम से चल रही इस योजना के अंतर्गत जरूरतमंद परिवारों तक अन्न पहुँचाया गया।
अन्नदान महादान कहलाया है। आर्यम गुरुदेव जी का कथन है कि जो भी आप बाँटते हैं वही आप पाते हैं। आपके कर्म से ही आपका प्रारब्ध सिंचित और भविष्य पल्लवित होता है। किसी भी प्राणी की क्षुधा को शांत करने से बड़ा कर्म और कुछ नहीं होता।
भंडारा कार्ड धारक व्यक्तियों को दी जाने वाली सामग्री में सभी वस्तुओं की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाता है। इन वस्तुओं में 15 किलो गेहूँ का आटा, 10 किलो चावल, 5 किलो चीनी, दो किलो काला चना, दो लीटर सरसों का तेल, चायपत्ती, धनिया पावडर, लाल मिर्च, हल्दी प्रत्येक 250 ग्राम, एक किलो नमक आदि प्रदान किया जाता है। अति निर्बल, बीमार और आने में असमर्थ परिवारों को राशन उनके घरों पर भी पहुँचाया जाता है। बच्चों द्वारा त्याग दिए गए वृद्ध व्यक्तियों, निराश्रित विधवाओं, बेसहारा, अपंग, बीमार और अत्यंत निर्धन व्यक्तियों के लिए यह भंडारा कार्ड योजना आश्रम की तरफ़ से संचालित है।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि भंडारा कार्ड योजना मार्च 2020 में कोरोना काल से चल रही है, जब श्री गुरुदेव के सानिध्य में आश्रम ने प्रति सप्ताह सवा सौ परिवारों को राशन वितरित किया था। आज भी ज़रूरत के अनुसार लोगों को राशन के साथ दवाइयाँ और अन्य उपयोग में आने वाली वस्तुएँ बाँटी जाती हैं। उन्होंने बताया कि जन कल्याण के लिए आश्रम अन्य प्रकल्प भी संचालित करता है, जिनमें निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर के बाद ज़रूरतमंदों को चश्मे बाँटना और पर्यावरण संरक्षण हेतु ‘मेरा पौधा, मेरा जीवन, मेरे संग’ अभियान शामिल हैं, जो वर्ष 2016 से अद्यतन है।
आज के इस वितरण कार्यक्रम में नीरज हरीश त्यागी,प्रीतेश आर्यम, अजय त्यागी, इंदिराबेन मिश्रा, सोमा कुमार घोष, आशा राजेंद्र गोला, रीना राजेश टामक, जया शैलेंद्र दत्त शर्मा, रुचि मनीष सक्सेना, बबीता गौरान, अंशित वर्मा, सोमलता अनिल दलाल, संध्या राकेश रघुवंशी आदि का सहय



