Blog
हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी, तस्वीरों में देखें अद्भुत नजारा
![](https://satyaonlinenews.com/wp-content/uploads/2024/02/images.jpg)
Magh Purnima 2024: हरिद्वार में माघ पूर्णिमा पर आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। हरकी पैड़ी समेत अन्य घाटों पर सुबह से श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। कोई गंगा में स्नान कर रहा है तो कई दान तप कर रहा है
विस्तार
Follow Us
आज माघ पूर्णिमा 2024 का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा पर्व विशेष महत्व माना जाता है। हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी हुई है। हरिद्वार के सभी घाटों पर लोग आस्था की डुबकी लगा रहे हैं।
माघ पूर्णिमा के अवसर पर शनिवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दान किया और भोजन कराया। सुबह ब्रह्म मुहुर्त में ही घाट पर स्नान करने वालों की भीड़ लगी रही। माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ ही दूसरे जिलों व पड़ोसी राज्यों से श्रद्धालुओं का सुबह से ही पहुंचना शुरू हो गया था।
![Magh Purnima 2024: Haridwar Devotees Take Dip in Ganga Photos](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/02/24/magha-paranaema-para-gaga-sanana_1708756261.jpeg?w=414&dpr=1.0)
हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया और इसके बाद ब्राह्मणों को उचित दान-दक्षिणा दी। इसके साथ ही मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किया।
![Magh Purnima 2024: Haridwar Devotees Take Dip in Ganga Photos](https://staticimg.amarujala.com/assets/images/2024/02/24/magha-paranaema-2024_1708756349.jpeg?w=414&dpr=1.0)