Blog

कांग्रेस ने देश के लोकतंत्र को दिया भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण का रंग’, राष्ट्रीय अधिवेशन में INDI गठबंधन पर बरसे अमित शाह

BJP National Convention बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अमित शाह ने पूर्व सरकारों को निशाने पर लेते हुए कहा कि 75 सालों में सिर्फ पीएम मोदी के 10 वर्षों में हर व्यक्ति का समग्र विकास हुआ है। बता दें कि भाजपा का राष्ट्रीय अधिवेशन भारत मंडपम में चल रहा है।

एएनआई, नई दिल्ली। BJP National Convention: बीजेपी के राष्ट्रीय अधिवेशन का आज दूसरा दिन है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व सरकारों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि 75 साल में इस देश ने 17 लोकसभा चुनाव, 22 सरकारें और 15 प्रधानमंत्री देखें हैं।

देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही INDI गठबंधन’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।’

देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही INDI गठबंधन’

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘INDI गठबंधन और कांग्रेस पार्टी इस देश के लोकतंत्र को खत्म कर रही है। उन्होंने देश के लोकतंत्र को भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण, जातिवाद से रंग दिया। परिवारवादी पार्टियां इस तरह की लोकतांत्रिक व्यवस्थाएं करने में लगी रही कि कभी भी जनमत स्वतंत्र रूप से उभर कर न आए। PM मोदी ने 10 साल में भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टिकरण और जातिवाद को समाप्त कर विकास किया।’

पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ हर व्यक्ति का समग्र विकास- अमित शाह

अमित शाह ने राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि 75 सालों में देश में हर सरकार ने अपने समय पर समयानुकूल विकास करने का प्रयास किया है, लेकिन आज मैं बिना किसी कन्फ्यूजन के कह सकता हूं कि समग्र विकास, हर क्षेत्र का विकास और हर व्यक्ति का विकास करने का काम केवल पीएम मोदी के 10 वर्षों में हुआ है।

‘नरेंद्र मोदी ही फिर से बनेंगे प्रधानमंत्री’

भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में अमित शाह ने कहा, ‘इस अधिवेशन के बाद 2047 का भारत कैसा होगा इसका PM मोदी का संदेश लेकर हम हर चुनाव क्षेत्र में जाएंगे। पूरे देश में कही संशय नहीं है, देश ने तय किया है कि PM मोदी ही फिर से प्रधानमंत्री बनेंगे।’

‘राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है NDA’

शाह ने कहा- ‘मैं आज आप सबके माध्यम से भाजपा के करोड़ों कार्यकर्ताओं से कहना चाहता हूं कि अगले चुनाव में दो खेमें आमने-सामने हैं। एक तरफ है नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में NDA का गठबंधन और दूसरा है कांग्रेस के नेतृत्व में सारी परिवारवादी पार्टियों का घमंडिया गठबंधन। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण की राजनीति का पोषक है और भाजपा एवं NDA गठबंधन राष्ट्र प्रथम के सिद्धांत पर चलने वाला गठबंधन है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में हुआ राम मंदिर का जिक्र

इससे पहले बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित किया। उन्हेंने कहा- ‘9 नवंबर 2019 को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र का गठन किया और इसके परिणामस्वरूप, राम मंदिर का निर्माण कार्य तेज गति से चला और सिर्फ 4 वर्षों में 22 जनवरी को रामलला की

 

 

Related Articles

Back to top button