Blog
गोवर्धन पूजा से साधकों को दुख और संतान से छुटकारा मिलता है: स्वामी राम भजन वन
हरिद्वार, आज स्वामी राम भजन वन जी महाराज ने अपने भक्तों को गोवर्धन के बारे में बताते हुए कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत को समर्पित है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। ऐसी मान्यता है इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत की पूजा-अर्चना और 56 भोग अर्पित करने से साधक को समस्त दुख और संताप से छुटकारा मिलता हैभगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था. उसी समय से गोवर्धन पूजा का विधान आरंभ हुआ और इसे लेकर अनेक मान्यताएं प्रचलित हैं. इस दिन हर घर में गोवर्धन की आकृति बनाई जाती है और पूजा अर्चना की जाती।इसे भगवान श्रीकृष्ण के समय के एक मात्र स्थायी व स्थिर अवशेष का दर्जा प्राप्त है. माना जाता है कि उस समय की यमुना नदी भी समय-समय पर अपनी धारा बदलती रही है, लेकिन गोवर्धन पर्वत आज भी अपने मूल स्थान पर ही स्थित है. इस कारण से इन्हें भगवान कृष्ण का स्वरूप भी मानकर आज भी इस दिन पूजा जाता है
