कार्तिक पूर्णिमा पर दी गई मंत्र दीक्षा

।।कार्तिक पूर्णिमा पर नोएडा में आर्यम
द्वादश आदित्य सर्वस्वता अनुष्ठान संपन्न ।।
~देश विदेश से पहुँचे 300 श्रद्धालु
*अनेक शिष्यों की नवदीक्षा, मंत्र दीक्षा और शक्तिपात*
नोएडा (उत्तर प्रदेश), 24 नवंबर। सेक्टर 27 स्थित फ़ॉर्च्यून सभागार में आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन द्वारा कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर द्वादश आदित्य सर्वस्वता अनुष्ठान विधि विधान से संपन्न हुआ। अनुष्ठान में 300 श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु श्वेत वस्त्रों में पहुँचे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष और आश्रम के मुख्य अधिष्ठाता परमप्रज्ञ जगद्गुरु प्रोफ़ेसर पुष्पेंद्र कुमार आर्यम जी महाराज के सानिध्य में प्रातः ब्रह्म आवाहन पुष्पार्चना से अनुष्ठान आरंभ हुआ। पुष्पार्चन के बाद अग्निहोत्रम हुआ। भोजन प्रसादम के बाद दीक्षा उत्सव हुआ, जिसमें साधकों ने मोरपंखी नीले वस्त्रों में गुरुदेव से दीक्षा ली। सायं गुरुदेव के आशीर्वाद वचन के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।
आर्यम गुरुदेव ने बताया कि कार्तिक मास को सभी मासों में सबसे पवित्र माना गया है और इसकी पूर्णिमा इस मास की पूर्णता का दिन है। इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं, क्योंकि मान्यता है कि इसी दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर का वध किया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाए, इसलिए यह दिन देव दीपावली के नाम से भी मनाया जाता है। पूरे महीने चलने वाले कार्तिक स्नान और दीपदान का फल इसी दिन पूरा होता है। शास्त्रों में कहा गया है कि इस दिन किया गया दान, जप, हवन और पूजन कई गुना फल देता है। द्वादश आदित्य अदिति के बारह पुत्र और सूर्य के बारह रूप माने गए हैं, जो वर्ष के बारह मासों के अधिष्ठाता हैं। इस पावन तिथि पर इन्हीं बारह आदित्यों का आह्वान इस अनुष्ठान का केंद्र रहा।
अग्निहोत्र वैदिक परंपरा का प्राचीनतम कर्म है। अग्नि को देवताओं का मुख कहा गया है, यानी अग्नि में दी गई आहुति देवताओं तक पहुँचती है। हवन में डाले गए घी, 200 से अधिक प्रकार की जड़ी बूटियाँ और समिधा जलकर वातावरण को शुद्ध करते हैं और जहाँ तक उनका धुआँ जाता है वहाँ तक का वायुमंडल पवित्र होता है। मंत्रों के साथ आहुति देने से मन एकाग्र होता है और भीतर की बेचैनी शांत होती है। आर्यम पुष्पार्चन में ईश्वर को फूल अर्पित किए जाते हैं। फूल कोमलता और समर्पण का प्रतीक है, और फूल चढ़ाते समय व्यक्ति अपना अहंकार भी उसी के साथ अर्पित करता है। गुरुदेव कहते रहे हैं कि ऐसे कर्म केवल करने वाले के लिए नहीं होते, उनका लाभ परिवार और आसपास के लोगों तक पहुँचता है। सामूहिक रूप से किए गए यज्ञ में सबकी ऊर्जा एक साथ जुड़ती है, इसलिए उसका प्रभाव अकेले किए गए यज्ञ से कहीं अधिक होता है।
आर्यम गुरुदेव का कथन है कि ‘जीवन की साक्षरता है शिक्षा, सर्वस्व की सार्थकता है दीक्षा।’ जहाँ शिक्षा की सीमाएँ इस जीवन के वर्तुलों तक सिमटकर रह जाती हैं, वहीं दीक्षा इन वर्तुलों से कहीं आगे निकलकर जीवन की इस ऊहापोह और उलझन से मानव को परमात्मिक कृपा के निकट ले जाती है। यहीं से वास्तविक बदलाव आरंभ होते हैं और मनुष्य स्वार्थ से पृथक होकर अपनी आध्यात्मिक यात्रा का आरंभ करता है। दीक्षा उत्सव में साधकों को नव दीक्षा,मंत्र दीक्षा दी गई पूर्व दीक्षित संयोगियों का शक्तिपात किया गया ।गुरुदेव कहते हैं कि दीक्षा रीइनकार्नेशन की क्रिया है, एक नवीन जन्म है, जिसके बाद मनुष्य अपने नए आयाम में जीवन को सार्थकता के साथ जीता है।
ट्रस्ट की अधिशासी प्रवक्ता माँ यामिनी श्री ने बताया कि इस बार अनुष्ठान की बैठक व्यवस्था पहले से अलग रखी गई। मंडप के मध्य में मुख्य वेदी बनी, जिस पर गुरुदेव के साथ (संख्या) शिष्य बैठे। मुख्य वेदी के दोनों ओर दो दो, कुल चार सहायक वेदियाँ बनाई गईं। हर सहायक वेदी पर एक संचालक और तीन ब्रह्म होता रहे। हर वेदी को हवन कुंड, पात्र और पूरी सामग्री अलग से दी गई। हर अनुष्ठान में श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, इसलिए वेदियों को बाँटकर बैठाने का यह तरीका अपनाया गया। इससे अधिक लोग पास बैठकर विधि को देख और कर पाए, और हर वेदी पर गुरुदेव की सीधी दृष्टि रही।
आर्यम इंटरनेशनल फ़ाउंडेशन द्वारा वर्ष भर अनेक अनुष्ठान एवं धार्मिक कार्यशालाएँ आयोजित की जाती हैं। इनमें कार्तिक पूर्णिमा अनुष्ठान विशेष महत्त्व रखता है। इस पर्व पर न केवल परिवार धर्म के संकल्प में बँधते हैं, बल्कि अनुष्ठान के माध्यम से समस्त मानव जाति एवं राष्ट्र के कल्याण की कामना भी की जाती है। गुरुदेव आर्यम जी महाराज द्वारा कराए जा रहे ये अनूठे वैदिक कर्मकांड लोगों के जीवन में रूपांतरण के मुख्य कारक बनकर उभर रहे हैं। यही कारण है कि विश्व भर में आर्यम गुरुदेव के सर्वाधिक दीक्षित शिष्य हैं।
आयोजन में कईं देशों के आर्यम संयोगियों ने भाग लिया । कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश रघुवंशी, संध्या रघुवंशी, हर्षिता आर्यम, उत्कर्ष सिंह श्वेता जायसवाल, अविनाश, प्रीतेश,अक्षिता, रेखा कुशवाहा, सोनिया, लिपिका, रोहित वेदवान, राहुल देव शास्त्री, अजीत सोनिया कुंदन ,सोमनाथ, मनोज कुमार अनुज, शालिनी अरोड़ा, चंद्रपाल शर्मा, अक्ष देव, छवि श्री, आशा गोला, राजेंद्र कुमार ,जया शर्मा आदि का सहयोग रहा ।
*****
माँ यामिनी श्री
(अधिशासी प्रवक्ता)
आर्यम इंटरनेशनल फाउंडेशन
मसूरी (उत्तराखंड)
9891646565/67
www.aaryam.org



