Blog

नई शिक्षा नीति ने सभी के लिए खोले ज्ञान के द्वार : जोशी Dehradun Bureauदेहरादून ब्यूरो

विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ विषय पर कार्यक्रम आयोजितI

स्थानीय एसएमजेएन पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय ‘विकसित भारत के लिए स्वदेशी प्रौद्योगिकी’ रखा गया।

मुख्य अतिथि पर्यावरणविद् प्रो. बीडी जोशी ने कहा कि नई शिक्षा नीति ने सभी के लिए ज्ञान के द्वार खोल दिए हैं। विज्ञान ने पौराणिक कथाओं को सत्य साबित कर दिया है। महान लोगों की सफलता के पीछे कड़ी मेहनत और असंख्य असफलताएं होती हैं, तब कहीं जाकर कोई आविष्कार होता है। मॉडल प्रतियोगिता में अंजलि सैनी को प्रथम, मनीष, आशीष हर्षित, आयुष और विनय को संयुक्त रूप से द्वितीय पुरस्कार, पारुल, दिव्यांशु, अदिति को तृतीय पुरस्कार मिला। पोस्टर प्रतियोगिता में ईशा कश्यप को प्रथम, अभिलाषा, आरती को द्वितीय और सुमन, नेहा को तृतीय पुरस्कार मिला। खुशी मेहता, जय वर्मा को सांत्वना पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस दौरान प्राचार्य सुनील कुमार बत्रा, डॉ. शिवकुमार चौहान, डॉ. मनोज कुमार सोही, डॉ. लता शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. मोना शर्मा मौजूद रहे।

 

Related Articles

Back to top button