Blog

पर्यावरण संरक्षण संवर्धन करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी बनती है: स्वामी राम भजन वन

हरिद्वार 19 अक्टूबर आज स्वामी राम भजन जी महाराज ने ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करते हुए भक्तों को बताया कि विश्व के सभी देशों के कल्याण, पर्यावरण संरक्षण, विश्व शांति एवं मानव उत्थान के लिए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना चाहिए व सभी देशवासियों को एक-एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए lर्यावरण संरक्षण संवर्द्धन करना समाज की नैतिक जिम्मेदारी बनती है। जीवन को सुखद बनाना है तो प्रदूषण को कम करना होगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरण की शुद्धता नितात जरूरी है। पर्यावरण संतुलित होगा तो जीवन पर आ रहे संकटों का समाधान भी होगा। स्वामी अरूण गिरी महाराज ने कहा कि वृक्ष बचेगे तो मनुष्य का जीवन बचेगा। धरा पर पौधों का होना जरूरी है। जीवन पर संकट लगातार मड़रा रहा है। पर्यावरण संतुलन लगातार बिगड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन को भी पौधारोपण अभियान के प्रति समाज को जागरूक करना चाहिए। स्कुल कॉलेजों के माध्यम से वृद्ध स्तर से पौधा रोपण अभियान चलाया जाये। धर्मनगरी नगरी को हरा-भरा बनाने के लिये हमें मिलजुलकर प्रयास करने होंगे। देशवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रकृति के संतुलन को बनाने रखने के लिए पौधा रोपण बहुत जरूरी है और अपनी भागीदारी पौधा रोपण में आवश्य दें।

Related Articles

Back to top button