Blog

पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में हुआ हादसा(BSF)के चार जवान घायल

राजस्थान के जैसलमेर में पोखरण फील्ड फायरिंग रेंज में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजकर 35 मिनट पर हादसा हो गया। युद्धाभ्यास के दौरान एक मोर्टार बम अचानक फट गया, जिसकी वजह से सीमा सुरक्षा बल (BSF) के चार जवान घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सभी घायलों को पोकरण हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के वरिष्ठ अधिकारी और पोकरण पुलिस अस्पताल हॉस्पिटल पहुंचे। घायल जवानों के नाम उदय, सुविमल, अभिषेक और राहुल कुमार बताए जा रहे हैं। उदय और अभिषेक की हालत थोड़ी गंभीर है, जबकि सुविल और राहुल ठीक है। पोकरण अस्‍पताल में करीब डेढ़ घंटा इलाज के बाद एहतियातन चारों जवानों को जोधपुर रेफर कर दिया गया। जवानों की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button