Blog

डॉ विजय शर्मा इमर्जिंग यंग साइंटिस्ट गोल्ड मेडल से सम्मानित

एस एम जे एन के लिए एक और उपलब्धि

देहरादून/हरिद्वार 16 मार्च

डी. ए. वी. पी. जी. कॉलेज, देहरादून में आज पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास विषय पर आयोजित राष्ट्रीय सेमिनार के उदघाटन सत्र में एस एम जे एन पी जी कॉलेज के पर्यावरण विज्ञान के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ विजय शर्मा को इंडियन एकेडमी ऑफ एनवायरमेंटल साइंसेज द्वारा गंगा और पर्यावरण पर किए गए शोध कार्यों के लिए एकेडमी के प्रतिष्ठित पुरस्कार इमर्जिंग यंग साइंटिस्ट गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। डॉ विजय शर्मा को पूर्व में भी उत्तराखंड गौरव सम्मान, हरिद्वार गौरव सम्मान, पर्यावरणविद ऑफ द ईयर अवार्ड जैसे अनेकों पुरुस्कारों से भी सम्मानित किया जा चुका हैं। डॉ विजय शर्मा को इस सम्मान से सम्मानित होने पर एस एम जे एन पी जी कॉलेज के श्री महंत रवींद्र पुरी, प्राचार्य, प्रो सुनील कुमार बत्रा डॉ संजय माहेश्वरी,तथा सम्पूर्ण कॉलेज परिवार ने उन की इस उपलब्धि पर बधाई दी।

Related Articles

Back to top button