Blog

मां के दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सारे कष्ट: श्रीमहंत रविंद्र पुरी : हरिद्वार पहुंची मां धारी देवी एवं भगवान नागराज की देवडोली का पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने कहा कि मां के दर्शन मात्र से सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां धारी देवी हमेशा भक्तों की मनोकामना पूरी करती है और देवभूमि का कल्याण करती है। श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने रविवार को हरिद्वार पहुंची मां धारी देवी और भगवान नागराज की देव डोली का स्वागत करते हुए यह बात कही।


देव डोली को हरकी पैड़ी ब्रह्मकुंड पर गंगा स्नान कराया गया। इसके बाद विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। बड़ी संख्या में भक्त श्रद्धालुओं ने देव डोलियों के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज ने देव डोलियों का पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया। पूरी धर्मनगरी मां धारी देवी के जय-जय कारों से गूंज उठी।
मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संदीप गोयल, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा,जिला महामंत्री आशु चौधरी,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज मंत्री आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button