Blog

मौजूदा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को निर्मोही अखाड़े का समर्थन कुंभ महाकुंभ होगा उनकी अगुवाई में

श्री महंत डॉ रवींद्र पुरी बोले सनातन को बचाना ही उनकी पहल

मौजूदा अखाड़ा परिषद को निर्मोही अखाड़े का समर्थन, कुम्भ इन्हीं कि अगुवाई में होंगे

– अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद को लेकर फैलाए जा रहे हैं भ्रम के बीच नई कवायद, निर्मोही आखड़ा में अध्यक्ष श्री महंत रविन्द्र पूरी महाराज और मदनमोहन दास महाराज का स्वागत

उज्जैन।मंगलवार को उज्जैन के निर्मोही आणि अखाड़े में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की महत्वपूर्ण बैठक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रविंद्र पुरी महाराज की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें सर्वानुमति से श्री पंच निर्मोही अखाड़ा के पंचों ने मौजूदा अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के साथ रहकर कुंभ मेला करने और अखाड़ा परिषद को समर्थन देने का ऐलान किया।
बैठक में निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास जी महाराज, श्रीमहंत भगवान दास जी महाराज श्री महंत सीताराम दास जी महाराज सहित सभी पंचों ने खुले रूप से अखाड़ा परिषद का समर्थन किया, इस संबंध में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी महाराज, ने कहा कि निर्मोही आणि अखाड़े के मदन मोहन दास जी महाराज के निमंत्रण पर आज सभी शैव ,निर्मल ओर उदाशीन अखाड़े के संत महंत निर्मोही अखाड़ा पहुंचे जहां एक दूसरे से चर्चा कर नासिक, हरिद्वार उज्जैन और प्रयागराज कुम्भ मेला साथ करने का निर्णय लिया गया, निर्मोही अखाड़े के श्रीमहंत मदन मोहन दास जी महाराज ने कहा कि देश में साधु संतों की सर्वोच्च संस्था अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद जिसका नेतृत्व निरंजनी अखाड़े के सचिव श्रीमहंत रवींद्र पुरी महाराज और जूना अखाड़ा के मुख्य संरक्षक और परिषद के महामंत्री हरि गिरि महाराज कर रहे हैं उनके साथ निर्मोही अखाड़ा के लाखों साधु संत नागा साधु साथ है और कुंभ मेला में स्नान में शामिल होंगे।
बैठक में आनंद अखाड़े के राष्ट्रीय अध्यक्ष और परिषद के कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्रीमहंत शंकारानंद सरस्वती महाराज, जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत रामेश्वर गिरी महाराज श्री पंचायती बड़ा उदासी आखड़ा के रघु मुनि महाराज के प्रतिनिधि श्री पंच निर्मल अखाड़े के स्थानीय प्रतिनिधि अग्नि अखाड़े के श्रीमहंत आव्हान अखाड़े के श्रीमहंत सहित सभी साधु संत मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button