Blog

18 साल की लड़की ने वजन घटाने के लिए 6 महीने से कुछ नहीं खाया, मौत

केरल के थलासेरी में 18 साल की लड़की की मौत हो गई। वो बीते 6 महीने से केवल लिक्विड डाइट पर थी। उसमें भी केवल गर्म पानी का सेवन कर रही थी। खाना छोड़ रखा था। वजन बढ़ने की चिंता के कारण उसने डॉक्टरों की सलाह मानने से भी इनकार कर दिया था।

थलासेरी सहकारी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. नागेश मनोहर प्रभु ने बताया कि लड़की को करीब 12 दिन पहले गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसका वजन केवल 24 KG रह गया था। कमजोरी के कारण वो बिस्तर से उठ भी नहीं पा रही थी। डॉ. प्रभु के मुताबिक लड़की का शुगर लेवल, सोडियम और ब्लड प्रेशर लगातार गिर रहा था। वो वेंटिलेटर पर थी। लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। रविवार को उसकी मौत हो गई।
डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की को एनोरेक्सिया नाम की बीमारी थी। ये मानसिक विकार है। इसमें लोग वजन और खानपान को लेकर अत्यधिक चिंतित रहते हैं। इस बीमारी में व्यक्ति सोचता है कि उसका वजन अधिक है और उसे खाना नहीं खाना चाहिए। भले ही वो पतला हो।

Related Articles

Back to top button