Blog

राष्ट्रीय महिला कांग्रेस स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम से यूनियन भवन में मनाया गया

हरिद्वार। राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती अल्का लांबा के आदेश और प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में आज महानगर महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमति लता जोशी ने मायापुर स्थित यूनियन भवन में राष्ट्रीय महिला कांग्रेस का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाते हुए सैकड़ों महिलाओं को महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करवाई। इस अवसर पर लता जोशी ने उपस्थित महिलाओं को बताया की महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा जी और प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला जी के द्वारा बताया गया की आज महिला कांग्रेस की वेबसाइट का उद्घाटन किया जा रहा है। साथ ही साथ महिला कांग्रेस द्वारा ऑनलाइन सदस्यता अभियान की शुरुआत की जा रही है। श्रीमति लता जोशी ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं भय और असुरक्षा के माहौल में जी रही है उन्हे यह मालूम नहीं की उनके साथ क्या घटना घट जाए। आज हरिद्वार ही नहीं देश और प्रदेश में महिलाओं के साथ घट रही जघन्य घटनाओं पर भाजपा सरकार घटिया राजनीति कर रही है। मोदी जी को भाजपा शासित राज्यों में रेप की घटनाएं दिखाई नहीं देती जबकि विपक्षी राज्यों में महिलाओं के साथ रेप की घटनाओं पर उन्हे चिंता होती है। जबकि जनता देख रही है की भाजपा कैसे रेप के आरोपियों को संरक्षण देती है। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग की प्रथम अध्यक्ष श्रीमती संतोष चौहान ने कहा की केंद्र सरकार महिला आरक्षण को तुरंत लागू करे। उन्होंने कहा की आज भाजपा रेप, भ्रष्टाचार, घोटालेबाजों की शरण स्थली बन गई है। उन्होंने सरकार मांग की की रेप के आरोपियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से एक महीने के अंदर सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने सरकार से मांग की कि महिलाओं को समान काम के साथ समान वेतन मिलना चाहिए। उन्होंने कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीडन पर भी गहरी चिंता व्यक्त की। हरिद्वार महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष अंजू दिवेदी ने कहा की देश में महिलाओं के साथ बढ़ रही जघन्य घटनाओं से महिलाओं में भाजपा सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है और वह कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रही है। इसका जीता जागता उदाहरण आज यहां सैकड़ों महिलाओं द्वारा महिला कांग्रेस की सदस्यता लेने पर दिखाई दे रहा है। इस अवसर पर साध्वी मौली ने कहा की सनातन में शक्ति का पूरा महत्व है। सनातन न आदि है और न अंत है, इसलिए सनातन को न कोई खतरा था, न कोई खतरा है। कार्यक्रम में सुमन अग्रवाल, सुभद्रा अग्रवाल, पार्वती नेगी, सरोजनी नेगी, चंपा रानी, सुमन तनेजा, सईदा, तब्बसुम, नईमा, नेहा लोहनी, सरस्वती राघव, शशि मनचंदा, शालिनी नगरकोटी, प्रेमा बिष्ट, बीना जाटव, दीपिका लोहेरे, सुमित्रा, सुनीता, दीपिका गुप्ता, कमलेश शर्मा, कमलेश भारद्वाज, वेद रानी, सुनीता चंचलानी, शाहजहां मुमताज, अंजू रानी वालिया, सरिता, सुनीता भारद्वाज आदि सैकड़ों महिलाओं ने महिला कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

Related Articles

Back to top button