Blog

सामूहिक विवाह समारोह में बेटे की शादी कर मिसाल साबित की मोहन यादव ने- श्री महंत डॉ रविंद्रपुरी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पेश की मिसाल, सामूहिक विवाह समारोह में बेटे की शादी।
मुख्यमंत्री बोले- ‘आशीर्वाद ही है सबसे कीमती तोहफा’
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने समाज के लिए एक नई मिसाल पेश की है। उन्होंने अपने छोटे बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव (Dr. Abhimanyu Yadav) की शादी सामूहिक विवाह समारोह (Mass Marriage Ceremony) में सम्पन्न कराई।
यह कार्यक्रम आम तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए आयोजित किया जाता है, लेकिन मुख्यमंत्री की यह पहल इस परंपरा को सभी के लिए प्रेरणास्रोत बना रही है।

उज्जैन के शिप्रा तट पर समारोह
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव की शादी डॉ. इशिता यादव पटेल से आज 30 नवंबर 2025 को उज्जैन के शिप्रा तट पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में होगई।
दोनों दूल्हा और दुल्हन डॉक्टर हैं। इस समारोह का आयोजन अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 21 जोड़ों की शादी भी संपन्न हुई।
किसी विशेष व्यवस्था का नहीं है प्रावधान।
मुख्यमंत्री की ओर से इस समारोह में अपने बेटे के लिए कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई। समारोह सामान्य जोड़ों की तरह ही रहा न तो ज्यादा सजावट और न ही कोई तामझाम। कुछ चुनिंदा मेहमानों को ही निमंत्रण भेजा गया। सब से अनुरोध किया गया है कि वे कोई उपहार न दें।
सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Dr. Mohan Yadav) ने कहा कि मेहमानों से उपहार न लाने की रिक्वेस्ट की गई है। आशीर्वाद नए शादीशुदा जोड़े के लिए सबसे कीमती तोहफा है। इस सामाजिक रूप से जागरूक पहल का मकसद सामाजिक सद्भाव और समानता को बढ़ावा देना है।
समारोह की गरिमा बढ़ाने के लिए और नए जोड़ों के लिए उपहार लाने की आवश्यकता नहीं है।
सीएम मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु यादव भोपाल में रहते हैं और वह सीएम हाउस में नहीं रहते। वहीं, बहू डॉ. ईशिता यादव पटेल खरगोन की रहने वाली हैं। दोनों की सगाई भी बेहद साधारण समारोह में हुई थी।
सादगी में छिपा संदेश
आमतौर पर मुख्यमंत्री या बड़े परिवारों की शादियों में बड़े आयोजन और भव्य खर्च होता है, लेकिन यह शादी सादगी और सामाजिक जागरूकता की मिसाल बन गई है। सीएम मोहन यादव की यह पहल समाज में शादियों में व्यय पर सोच बदलने के लिए प्रेरक है।
हम सब की और से मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और उनके परिवार को बहुत बहुत आशीर्वाद और साधुवाद।

Related Articles

Back to top button