Blog
किसान आंदोलन: SKM का अहम फैसला; 26 फरवरी को देशभर में ट्रैक्टर मार्च, 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत
डिजिटल डेस्क, सत्या ऑनलाइन न्यूज, चंडीगढ़ Published by: दीप्ति Updated Thu, 22 Feb 2024 20.02PM IST
![](https://satyaonlinenews.com/wp-content/uploads/2024/02/cm5a07rg_farmers-and-centre-meeting_625x300_13_February_24-1-780x470.webp)
बुधवार को खनौरी सीमा पर युवा किसान की मौत के बाद से किसान संगठनों में सरकार के प्रति रोष है। गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसमें ट्रैक्टर मार्च और दिल्ली में महापंचायत का फैसला लिया गया। किसान नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज का इस्तीफा मांगा
विस्तार
चंडीगढ़ में गुरुवार को संयुक्त किसान मोर्चा की अहम बैठक हुई। इसमें देशभर के कई राज्यों से पहुंचे किसान नेताओं ने हिस्सा लिया। 14 मार्च को किसान दिल्ली के रामलीला मैदान में महापंचायत करेंगे। वहीं 26 फरवरी को देशभर में किसानों ने ट्रैक्टर मार्च करने का फैसला लिया है। किसान नेता जोगिंदर सिंह उग्रराहां ने बताया कि 23 फरवरी को किसान पूरे देश में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज के पुतले फूकेंगे। खनौरी बॉर्डर पर जान गंवाने वाले युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत पर किसान नेताओं ने दुख जताया और श्रद्धाजंलि अर्पित की। किसान नेताओं ने कहा कि किसान संगठन पूरे देश में रोष और काला दिन के रूप में प्रदर्शन करेंगे।