Blog
Haridwar News: 25 फरवरी से स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण
![](https://satyaonlinenews.com/wp-content/uploads/2024/02/haridwar_1635757824.jpeg)
हरिद्वार। प्रोजेक्ट अमृत के तहत स्वच्छ जल-स्वच्छ मन परियोजना का दूसरा चरण आगामी 25 फरवरी को सतगुरु माता सुदीक्षा महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित के सानिध्य में यमुना छठ घाट आईटीओ में होने जा रहा है। संत निरंकारी मंडल के मसूरी जोन 55 के हरिद्वार मीडिया सहायक हेमा भंडारी ने बताया कि यह परियोजना समूचे भारत के लगभग 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ आयोजित हो रही है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जल निकायों को संरक्षित करने के विकल्पों के विषय में जनमानस को जागृत करना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भविष्य दिया जा सके। बाबा हरदेव सिंह ने कहा कि संत निरंकारी मिशन संस्कृति मंत्रालय और केंद्र सरकार के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट अमृत’ का आरंभ बीते वर्ष किया था। संवाद