हरिद्वार। गोर्खाली महिला कल्याण समिति द्वारा गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का को समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्माानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की पदाधिकारियों ने शिवलोक स्थित कमल खड़का के आवास पर पहुंचकर फूलमाला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उन्हें सम्मानित किया और समाजसेवा में उनके योगदान की सराहना की। कमल खड़का के साथ उनकी धर्मपत्नि सपना खड़क को भी सम्मानित किया गया। गौर्खाली महिला कल्याण समिति की अध्यक्ष पदमा पाण्डेय व महामंत्री शारदा सुबेदी ने कहा कि गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष कमल खड़का का समाजसेवा में योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। रेखा शर्मा और चंपा उपाध्याय ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों की शिक्षा और निर्धन कन्याओं के विवाह में सहयोग आदि सामाजिक गतिविधियां संचालित कर रहे कमल खड़का से प्रेरणा लेकर सभी को समाज के कमजोर वर्ग की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। लोकनाथ सुबेदी, तनुजा पाण्डेय और भावना शर्मा ने कहा कि गिरवर नाथ धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित सामाजिक सेवाओं में कमल खड़का के साथ उनकी धर्मपत्नि सपना खड़का भी महत्वपूर्ण योगदान कर रही हैं। जो कि बेहद सराहनीय है। गौर्खाली महिला कल्याण समिति का आभार व्यक्त करते हुए कमल खड़का ने कहा कि स्थापना काल से ही गिरवर नाथ जनकल्याण धर्मार्थ ट्रस्ट समाज के जरूरतमंद वर्ग की सेवा में सक्रिय सहयोग कर रहा है। शिक्षा से वंचित आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को लेखन व पाठ्य सामग्री वितरण, गरीब कन्याओं के विवाह में सहयोग, गंगा सफाई, निराश्रितों को भोजन व वस्त्र वितरण, रक्तदान शिविर आदि गतिविधियों का निरंतर संचालन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। इस दौरान लोकनाथ सुबेदी, शारदा सुबेदी, तनुजा पाण्डेय, मंदिरा भंडारी, रेखा शर्मा, चंपा उपाध्याय, भावना शर्मा आदि मौजूद रहे।
With Product You Purchase
Subscribe to our mailing list to get the new updates!
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur.
Related Articles
Check Also
Close
-
Big Breaking : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणाJanuary 7, 2025