जो व्यक्ति बदला लेने की बजाय क्षमा करना पसंद करता है, उसके जीवन में शांति बनी रहती है सुख-सुविधाओं की चीजें, धन-संपत्ति होने के बाद भी जीवन में शांति नहीं है तो इन चीजों का महत्व नहीं रहता है। जीवन में शांति हो तो व्यक्ति अभावों में भी सुखी रह सकता है। अगर हम शांति पाना चाहते हैं तो हमें उन चीजों के साथ खुश रहने की आदत डाल लेनी चाहिए, जो हमारे पास हैं। अगर हम उन चीजों को पाने की कोशिश करेंगे जो हमारी पहुंच से बाहर है तो मन अशांत रहेगा।