Blog

Farmers Delhi March Live: किसानों का एलान-पैदल ही आगे बढ़ेंगे, सरकार ने दिया पांचवें दौर की वार्ता का न्योता

खास बातें

केंद्र सरकार के प्रस्ताव को मानने से इनकार के बाद किसान आज सुबह 11 बजे दिल्ली कूच करेंगे। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर हाईड्रोलिक क्रेन, जेसीबी व बुलेटप्रूफ पोकलेन जैसी भारी मशीनरी लाई गई है। वहीं पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट ने किसानों के कूच को रोकने के आदेश दिए हैं। यहां पढ़ें किसान आंदोलन का हर अपडेट…

लाइव अपडेट

11:25 AM, 21-FEB-2024

ट्रैक्टरों को पीछे हटने के आदेश

किसान संगठनों के नेताओं ने घोषणा की है कि ट्रैक्टर बंद कर दें, किसान नेता पैदल ही आगे जाएंगे। ट्रैक्टर आगे नहीं जाएंगे। हरियाणा पुलिस द्वारा पांच मिनट लगातार आंसू गैस गोले छोड़े गए, जिसके बाद किसान नेताओं ने आगे चल रहे युवाओं को दो कदम पीछे हटने के लिए कहा। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि वह सरकार की तरफ से बातचीत के लिए प्रस्ताव का कुछ मिनट इंतजार करेंगे।

11:22 AM, 21-FEB-2024

ड्रोन से गिराए आंसू गैस के गोले, किसानों ने पतंग की डोर में फंसाए

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस ने ड्रोन से आंसू गैस के गोले छोड़े। ड्रोन को फंसाने के लिए किसान पतंग उड़ा रहे हैं। किसानों ने पतंग की डोर से ड्रोन को फंसाने की कोशिश की तो ड्रोन वापस चले गए। किसानों ने गुलेल का भी इंतजाम कर लिया है।

11:17 AM, 21-FEB-2024

फिर किसानों से बात करेगी सरकार

कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा है कि सरकार किसानों से पांचवें दौर की बातचीत के लिए तैयार है।

11:06 AM, 21-FEB-2024

पानीपत से शंभू बॉर्डर गए किसान

भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले पानीपत के किसान प्राइवेट गाड़ियों में मंगलवार सुबह रवाना हुए। किसान नेता हरेंद्र राणा और अन्य नेताओं की अगुवाई में किसान दस गाड़ियों में रवाना हुए। प्राइवेट गाड़ियों में किसान अलग-अलग स्थानों से आए। किसान भवन पर पुलिस तैनात रही। डीएसपी मुख्यालय धर्मबीर खर्ब ने पुलिसबल के साथ गाड़ियों का पीछा किया। किसानों ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन ने रोकने का प्रयास किया तो वे सारे नाके तोड़ देंगे। गुप्तचर विभाग किसानों के कूच को लेकर अलर्ट रहा। पंजाब के किसानों की मदद के लिए  भारतीय किसान यूनियन आगे आई।

11:02 AM, 21-FEB-2024

किसानों पर दागे गए आंसू गैस के गोले

पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागने शुरू किए।

10:55 AM, 21-FEB-2024

हाईकोर्ट पहुंची हरियाणा सरकार 

हरियाणा सरकार किसान आंदोलन को लेकर फिर हाईकोर्ट पहुंची है। शंभू और खनौरी बॉर्डर पर बड़ी संख्या में मोडिफाई किए ट्रैक्टरों और ट्रालियों को इकट्ठा न होने की गुहार लगाई गई है। सरकार ने कहा कि यह कानून व्यवस्था के लिए बड़ा खतरा है, पंजाब सरकार इस पर कार्रवाई करे और इन्हें वहीं रोका जाए। हालांकि हाईकोर्ट ने इस पर तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया है।

10:17 AM, 21-FEB-2024

किसानों से मिलने पहुंचे पंजाब के अधिकारी

पंजाब सरकार के अधिकारी आंदोलनकारी किसानों से मिलने के लिए शंभू बॉर्डर पहुंचे।

Related Articles

Back to top button